ETV News 24
देशबिहारसहरसा

युवा राजद के महिषी प्रखंड अध्यक्ष बने डॉo इमरान खान

रिपोर्ट-मोo मुजाहिद इस्लाम

सहरसा

सहरसा ज़िला में राष्ट्रीय जनता दल के युवा जिलाध्यक्ष भारत यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नाकुच गमरोहो निवासी डॉo मोo इमरान खान को राष्ट्रीय जनता दल के महिषी प्रखंड के युवाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है। इस दौरान राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मीर रिजवान,युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुमन सिंह राजद कार्यकारिणी के जिला सचिव जावेद अनवर चांद युवा राजद के जिला प्रधान महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सभी ने मिलकर एक स्वर में कहा कि महिषी प्रखंड के युवा प्रखंड अध्यक्ष के पद पर डॉo मोo इमरान खान को मनोनीत किया गया है इनके कार्य कुशलता और पार्टी के प्रति-निष्ठा से पार्टी में मजबूती आएगी और पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। वही पद मिलने के बाद नवनियुक्त युवा राजद महिषी प्रखंड अध्यक्ष डॉo मोo इमरान खान ने कहा की पार्टी ने हम पर भरोसा कर जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे मैं इमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और पार्टी के मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इनके मनोनयन पर राजद प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह सहरसा विधायक अरुण यादव सिमरी बख्तियारपुर विधायक जफर आलम सहरसा जिलाध्यक्ष मोहम्मद ताहिर राजद नेता सुरेश प्रसाद यादव प्रदेश महासचिव रंजीत यादव प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह युवा प्रदेश महासचिव क्षत्री यादव जिला प्रधान महासचिव गोविंदा दास तांती राजद महिषी प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर दास युवा जिला सचिव दिलीप यादव नगर अध्यक्ष कौशल यादव राजद नेता हन्नी चौधरी युवा प्रदेश महासचिव अब्दुल रज्जाक छात्र जिलाध्यक्ष दीपक राज राजद नेता मोo नईमुद्दीन सहित दर्जनों राजद नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया है।

Related posts

रोहुआ पंचायत से बैधनाथ शर्मा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की

ETV News 24

पंचायत चुनाव नामांकन के पांचवें दिन 277 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

ETV News 24

डीआईजी ने प्रशिक्षु सिपाही को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

ETV News 24

Leave a Comment