ETV News 24
डेहरीदेशबिहाररोहतास

किसी बहरूपिया राजनीतिक पार्टी के बहकावे में नहीं आना है: विकास कुमार सिंह

जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

डेहरी ऑन सोन रोहतास 

युवाओं की ऊर्जा का दुरुपयोग करती है राजनैतिक पार्टियां उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड डेहरी प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कहा प्रखंड कार्यालय पर अपने संगठन के अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ  बैठक कर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं। बूथ स्तरीय योजनाओं की समीक्षा की अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और ग्राम परिवहन योजना जैसी कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर के युवाओं को जो मौका दिया है। वह एक सराहनीय कदम है हमारी सरकार द्वारा युवा महिलाओं को भी स्वावलंबी बनने का अधिकार महिला पुलिस भर्ती और जीविका जैसी योजनाओं से दिया जा रहा है विगत कुछ वर्ष पहले देखे तो बिहार की पुलिस व्यवस्था जर्जर स्थिति में थी। लेकिन आज पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत महिला पुलिस बल भी मजबूती के साथ दिखाई देती है । यह किसी प्रदेश के लिए विकास और बदलाव का संकेत है बिहार युवाओं का प्रदेश है और मुख्यमंत्री के अनेकों ऐसे क्रियाकलाप हैं जिससे बिहार की युवा अपने आप को बिहारी कहने में गर्व महसूस करते हैं बिहार में बिजली शिक्षा सड़क के क्षेत्र में अद्भुत सुधारात्मक कार्य हुए हैं इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए हम युवाओं को नीतीश कुमार की सोच और विचार में आस्था और विश्वास रखकर अपना नैतिक जिम्मेवारी निभाना चाहिए हमें किसी भी बहुरूपी राजनैतिक पार्टियों के बहकावे छलावे मैं नहीं आना है,

अगर हम अपने सकारात्मक विचार से जरा भी भटके तो बिहार आज के 15 साल पहले का बिहार बनने में क्षणिक भी देर नहीं लगेगा हमें मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की समीक्षात्मक दृष्टि से देखते हुए अपने-अपने बूथों पर सजग प्रहरी की तरह काम करते रहना है अगर हम ऐसा करते हैं तो कहीं शक नहीं है कि भारत के नक्शे में बिहार की बदली तस्वीर आगामी कुछ वर्षों में दिखने लगेगा। इस मौके पर राहुल कुमार सिंह मितुल सिंह विजय कुमार सिंह प्रिंस सिंह अरुण पासवान संतोष शर्मा नारायण सिंह अखिलेश कुमार शमीम अहमद सुनील सिंह संजय कुमार सिंह सोनू शर्मा अजीत कुशवाहा कामेश्वर राम ईश्वर दयाल राम मृत्युंजय दुबे धीरज तिवारी राज शर्मा संतोष सिंह आदि तमाम पदाधिकारी शामिल हुए।

Related posts

सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार मारी टक्कर।ट्रक का आगे का भाग हुआ चकनाचूर।बाल बाल बचा ड्राइवर

ETV News 24

टाटा मैजिक एवं बाइक की सीधी टक्कर में इलाज दौरान एक की मौत , दूसरा बुरी से तरह जख्मी

ETV News 24

मोबाइल पर जान मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

ETV News 24

Leave a Comment