ETV News 24
देशबिहाररोहतास

डेहरी विधानसभा की वर्चुअल रैली में  डालमियानगर फैक्ट्री का शिलान्यास शीघ्र कराने की मांग विधायक ने रखी

डेहरी ऑन सोन रोहतास

स्थानीय कैनाल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में डेहरी विधानसभा की वर्चुअल रैली का का आयोजन तथा जनसंवाद  की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील कुमार तथा संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह भोला ने की। कार्यक्रम की शुरुआत  राज्यसभा सांसद  गोपाल नारायण सिंह डॉ श्यामा प्रसाद  मुखर्जी के तैल चित्र पर अर्पण कर  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने पिछले छः साल के केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने कोरोना महामारी से लड़ते हुए भी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका और अपने पदाधिकारियों को भी प्रेरित कर कार्य करने का आह्वान किया ।रोहतास जिले में मोदी जी के द्वारा स्थानीय प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को लगातार नए रूप देकर कार्य किया जा रहा है, रोहतास जिला का नाम भारत ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर निखार लाएगा। स्थानीय विधायक सत्य नारायण   यादव ने भूपेन्द्र  यादव से मांग किया कि जो डालमियानगर फैक्ट्री का राइट्स के द्वारा टेंडर किया गया है ,उसका शिलान्यास  करने के लिए यथाशीघ्र तिथि निर्धारित की जाए साथ ही सबसे लंबी कोरिडोर रेल पुल का उद्घाटन करने का भी समय की मांग की साथ ही  विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 1 साल में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की जिसमें करीब 26 सड़कों को ग्रामीण विकास के द्वारा स्वीकृत कराया गया एवं  30 सड़कों  का जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना है । उन्होंने अपने एक एक्सिक निधि से करीब डेढ़ सौ योजनाओं को स्वीकृति  दिलाने का काम किया वही  डेहरी नगर के एनीकट में पार्क निर्माण के लिए 10 बीघा जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिलवाई। जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह डेहरी विधानसभा प्रभारी रंजन तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय यादव महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिविक्रम नारायण सिंह  भाजपा जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद सहित कई नेताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में आए हुए नेताओं का विधायक सत्यनारायण  यादव ने फूलों का माला अंग वस्त्र मास्क सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी प्यारेलाल ओझा बब्बल कश्यप अरुण गुप्ता कुंवर सिंह मुन्नालाल कसेरा अरुण गुप्ता  विवेक सिंह अजय सिंह  परमहंस सिंह संतोष सिंह  मुन्ना दुबे चंदन चौबे बबलू दुबे उदय कुशवाहा डॉक्टर ओम प्रकाश उमेश सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता जिला मंत्री अमृता सिंह अजय ओझा अखिलेश सिंह काफी संख्या में भाजपा के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री शशिभूषण प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वही चकन्हा पंचायत के अंतर्गत शक्ति केंद्र बडिहा मैं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद  कुमार पांडे के नेतृत्व में डेहरी विधानसभा स्तरीय बिहार जन संवाद में  अभिषेक पांडे अजय पांडे हीरालाल प्रजापति शिव मुनि  प्रजापति गोपाल प्रजापति अंश कुमार सहित कई लोगों ने जनसंवाद कार्यक्रम को सुना।

Related posts

बिजली संकट के खिलाफ आंदोलन करेगी किसान महासभा

ETV News 24

तैयारी पूरी, नगर निगम कार्यालय का घेराव सोमवार को, 11 बजे मालगोदाम चौक से जुलूस

ETV News 24

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन में ‘जीविका दीदी की रसोई’ का किया उद्घाटन, ‘मुक्ति- बिहार कारा उद्योग’ की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

ETV News 24

Leave a Comment