ETV News 24
देशबिहाररोहतास

333.41 करोड़ से बनेगा पंडुका पुल, डीपीआर समर्पित

पुष्पा कुमारी
रोहतास जिला से बिहार से झारखंड को जोड़ने वाला सोन नदी पर प्रस्तावित बहु प्रतिक्षित पंडुका श्रीनगर पुल का निर्माण 333.41 करोड़ रूपये से किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय उच्च पथ (दक्षिण) उपभाग के मुख्य अभियंता अमित कुमार सिंहा ने डीपीआर समर्पित कर दी है। पुल निर्माण प्रक्रिया में डीपीआर समर्पित होने की सूचना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि पुल निर्माण शुरू होने के साथ ही लोगों का अंतरराज्यीय पैदल आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण से दोनों राज्य के कई क्षेत्रों में स्थाई विकास हो सकेगा। विधायक ललन पासवान ने बताया कि पुल निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, जिसका परिणाम सुखद निकला है।

Related posts

भारत में अनंत चतुर्दशी का पर्व हर बार गणेशोत्सव विसर्जन के दिन मनाया जाता है

ETV News 24

बिहार में लागू हुआ नया अपराध नियंत्रण विधेयक कानून

ETV News 24

आंगनबाड़ी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शुरू की गई पर्यवेक्षक का बहाली

ETV News 24

Leave a Comment