ETV News 24
देशबिहाररोहतास

वार्ड में विकास तेजी से हो रहा है: आकाश 

डेहरी ओन सोन रोहतास 

नगरपरिषद डेहरी डालमियानगर के वार्ड नंबर 9 के पार्षद प्रतिनिधि  आकाश कुमार ने  कहा कि हमारे वार्ड में विकास तेजी से हो रहा है उन्होंने कहा कि डेहरी डालमियानगर नगरपालिका को स्वक्ष एवं सुंदर बनाने के लिए एक और सार्थक प्रयास करते हुए मुख्य पार्षद विशाखा सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी  सुशील कुमार के द्वारा जो विकास के कदम बढ़ाए गए थे उसमे अपना कदम ताल मिलाते हुए आज वार्ड में एक योजना का शिलान्यास किया जा रहा है। वार्ड नं 9 के पार्षद प्रतिनिधि आकाश के द्वारा नारियल फोड़ कर एक योजना का शिलान्यास किया गया। जिसके तहत राजू ठाकुर के घर विनोद चंद्रवंशी के घर होते हुए मेन रोड तक 15 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण किया जाएगा। इस दौरान वार्ड के लोगो ने पार्षद प्रतिनिधि को धन्यवाद दिया, जिसमे मुख्य रूप से विनोद चंद्रवंशी, राजू ठाकुर, शशि कुमार, संटू इत्यादि थे।

मौके पर रामनाथ सिंह,  वार्ड पार्षद रवि शेखर, पप्पू गुप्ता, विजय यादव व ठेकेदार चंदन तिवारी, आलोक, भोलू इत्यादि मौजूद थे।

Related posts

बिक्रमगंज के सियरुआ टोला में गर्भवती महिलाओं को सेविकाओं ने किया जागरूक

ETV News 24

चिलचिलाती धूप में बूंद बूंद पानी को तरस रहे श्रीपुर गाहर पूर्वी पंचायत के लोग

ETV News 24

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर बिहार में भी तैयारी युद्ध स्तर

ETV News 24

Leave a Comment