ETV News 24
Other

तिलौथू के नगरमंत्री अभिषेक सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनित किया गया

तिलौथू/रोहतास

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61 वें राज्य अधिवेशन में तिलौथू के नगरमंत्री अभिषेक सिंह को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनित किया गया है। इनके मनोनयन पर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं सहित रोहतास और कैमूर विभाग के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है एवं बधाइयां दी है। नए दायित्व पर अभिषेक सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़ी छात्र संगठन होने के नाते मुझे विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति बनाए जाने पर संगठन को धन्यवाद पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करना एवं संगठन को मजबूती प्रदान करना मेरा लक्ष्य रहेगा। 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाला यह अधिवेशन मुजफ्फरपुर के लंगत सिंह कॉलेज में आयोजित किया गया था। बधाई देने वालों में विभाग प्रमुख मोनु गिरि, डाॅ एपी सिंह, संजय तिवारी, विकास लाल, संजीव कुमार, अंबुज सिंह, भोला चौहान, सत्यानंद कुमार, सुखदेव कुमार, श्रीकांत कुमार ने बधाई दिया।

Related posts

58 कर्मचारियों की नियुक्ति प्रोन्नति एवं सेवा संपुष्टि में घोर अनियमितता को लेकर जाप का बैठक

ETV NEWS 24

एन एच पर पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह ठप, नया रूट बदला

admin

कैमूर पहाड़ी में भी अंचलाधिकारी ने लोगों को लॉक डाउन के लिए जागरूक किया

admin

Leave a Comment