ETV News 24
Other

नहीं रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुनी लाल राम जिला में शोक की लहर

( पूर्वमंत्री जी को ईटीवी न्यूज़ 24 की ओर से कोटि-कोटि श्रद्धांजलि )

सासाराम रोहतासः- जिले के सासाराम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और केन्द्रिय मंत्री मुनी लाल राम का सोमवार को निधन हो गया। पूर्व केन्द्रिय मंत्री के निधन पर पूरे जिले सहित सासाराम संसदीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। क्षेत्र और जिले के सभी राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों द्वारा अपने लोकप्रिय पूर्व सांसद के प्रति संवेदनाए जाहिर की जाने लगी।स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने कहा कि आज हमने एक कर्मठ प्रशासनिक पदाधिकारी, संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता और दूरदर्शी राजनेता खो दिया जिसकी क्षतिपूर्ति असंभव है। दिवंगत सांसद राजनीतिक जीवन में आने से पहले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी भी रह चुके थे। भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सासाराम संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद मुनी लाल जी का सोमवार को देहावसान होने पर काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने गहरा शोक संवेदना प्रकट की है।उन्होंने कहा कि इनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका पूर्ति निकट भविष्य में सम्भव नही है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, माननीय विधायक सत्यनारायण यादव,भाजपा नेता प्रो बलिराम मिश्रा,डॉ मनीष कुमार,सिद्धनाथ सिंह उर्फ जवाहर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य,सुभाष तिवारी,जिला प्रवक्ता मंगलानंद पाठक, उदय पांडेय, कमलेश्वर प्रसाद, डॉ.सचिन, डॉ.शरत् चंद्र संतोष, विवेक सिंह, सुधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, मंटु यादव, हरेन्द्र चंद्रवंशी, सत्येन्द्र सिंह, पुष्पा चौहान, गुप्तेश्वर जी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे

Related posts

धनरुआ मुखिया संगीता देवी ने पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियो को 50 तौलिया, माक्स साबुन सेनिटाइजर दिया गया

admin

प्रखंड जीविका कार्यालय में 19 जनवरी2020 को लगने वाली राज्यब्यापी मानव श्रृंखला की तैयारी हेतु बैठक

admin

सादगी के साथ मनायी गई पूर्व विधायक स्व रामनरायन साह की 33 वीं पुण्यतिथि

admin

Leave a Comment