ETV News 24
Other

सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय मजदूर गम्भीर रूप से घायल

प्रशासन की तत्परता से बची मजदूर की जान

सासाराम /बिहार

रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमियावर गांव के समीप घरी मोड़ के पास डिहरी – बिक्रमगंज मुख्य पथ पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायल 35 वर्षीय सबदला गांव के निवासी मनोज कुमार बताये जाते हैं।जो अमियावर से पैदल चलकर अपने गाँव सबदला जा रहे थे तभी बाइक पर सवार दो उच्चको ने अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दिया।ठोकर लगने के बाद मजदूर नीचे गिर गया।नीचे गिरने के दौरान उसकी सर में गम्भीर रूप से चोट लग गई।आनन फानन में घायल मजदूर को प्रशासन के द्रारा नासरीगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल मजदूर के परिजन व भाई अस्पताल में पहुँच कर रोने -बिलखने लगे।परिजनों को अस्पताल कर्मी के द्रारा समझाया गया उसके बाद परिजन शांत हुए।डियूटी पर तैनात डॉ धर्मेंद्र कुमार ने बताया की घायल मजदूर के सर में चोट लगी हुई है जिसका इलाज चल रहा हैं।ओ खतरे से बाहर हैं।

Related posts

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी

ETV NEWS 24

बेतिया जिला की खास खबरें, 22/12/2019

admin

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों का अधिकार- डॉक्टर एसपी वर्मा

admin

Leave a Comment