ETV News 24
Other

रोहतास SP ने पुष्टि की गैंगरेप के प्रयास में पीड़ित लड़की को उसके पिता ने ही मारी थी गोली

सासाराम /बिहार

रोहतास में गैंगरेप के प्रयास की पीड़ित लड़की को गोली मारे जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में पीड़ित लड़की के पिता को ही गिरफ्तार किया है। पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि लोक लाज से पिता धर्मेंद्र पासवान ने ही अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर अपनी ही पुत्री की हत्या की साजिश रची थी।
बता दें कि मंगलवार को गैंगरेप के प्रयास की पीड़िता को गोली मार दी गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस के लिए भी यह चुनौतीपूर्ण था। लेकिन मोबाइल फोन पर हुए बातचीत के रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस अनुसंधान में यह बात सामने आई कि लड़की के पिता ने अपनी बेटी को गोली मार दी थी। क्योंकि लड़की की जान बच गई और वह इलाज के लिए एनएमसीएच जमुहार में भर्ती है। वहीं पुलिस ने राजपुर के रामोडिह गांव में छापामारी करके एक आपराधिक छवि के शख्स को भी गिरफ्तार किया है। जो इस वारदात में लड़की के पिता को हथियार उपलब्ध करवाया था।लड़की के पिता धर्मेंद्र पासवान से जब पूछताछ हुई तो उसने सभी सच्चाई उगल दिया।पुलिस ने धर्मेंद्र पासवान के सहयोगी दु:खन चौधरी के यहां छापेमारी कर दो देसी राइफल, 67 जिंदा कारतूस दर्जनों खोखा तथा अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद किया। बता दे कि रविवार 15 दिसंबर की सुबह राजपुर के एक गांव में एक लड़की के साथ गांव के ही चार युवकों ने गैंगरेप किया था। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उस वारदात के दो दिन के बाद ही लड़की के पिता ने ही अपनी बेटी को गोली मार दी।रोहतास के एसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मामला काफी पेचीदा था। लेकिन वैज्ञानिक अनुसंधान में कई तथ्य सामने आए। जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि लड़की के पिता ने ही अपनी पुत्री को गोली मारी।

Related posts

बिहार की बिजली कंपनी ने कहा- कॉमर्शियल क्लर्क के पद ही नहीं, फर्जी है भर्ती का विज्ञापन

ETV NEWS 24

प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

admin

प्रकृति की मार से झलते किसानों में सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के बेरुखी से निराशा का माहौल

admin

Leave a Comment