ETV News 24
Other

महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के वाहन पर जुलूस के दौरान हमला करने वालों के खिलाफ रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज

गया/बिहार

रिपोर्ट बिप्लव कुमार

पीड़ित भाजपा नेत्री शोभा सिन्हा ने रामपुर थाने में की शिकायत,

मामला मुस्लिम संगठनों द्वारा एनआरसी और कैब के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान भाजपा नेत्री के वाहन पर हमला करने से जुड़ा।

गया: शहर के रामपुर थाना क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा ने जुलूस के दौरान अपने ऊपर किए गए हमले के मामले में रामपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा ने कहा कि कल विभिन्न मुस्लिम संगठनों के द्वारा एनआरसी और कैब के विरोध में शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया था। उसी समय वे अपने घर से बाजार की तरफ वाहन से जा रही थी। उनके साथ उनके पति और उनका छोटा बच्चा भी था। जैसे ही वे लोग शहर के मिर्जा गालिब कॉलेज के मोड़ के समीप पहुंचे। सामने से आ रहे जुलूस में लोगों ने उनके वाहन को रुकवा दिया और भाजपा का वाहन में लगे झंडे को खींच कर बाहर फेंक दिया। साथ ही उन लोगों को बाहर निकलने को लेकर अपशब्द कहने लगे। वहीं कुछ लोगों ने हमला करना चाहा। इसके बाद वे अपने पति और बच्चे के साथ किसी तरह वाहन का गेट खोल कर भाग निकले। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद और नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इस पूरे मामले को लेकर रामपुर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

Related posts

CAA,NRC,एवं NRP,के खिलाफ,बिहार बन्दी में रहा मिलाजुला असर।

admin

कोरोना को हराना है, रेल को चलाना है :- एल सी त्रिवेदी ,महाप्रबंधक, पूमरे।

admin

लाॅक डाउन को देखते हुए जिला अधिकारी आदेश देते हुए विद्यालय संचालक को कहा फीस वसूली का दबाव न बनाए

admin

Leave a Comment