ETV News 24
Other

पैक्स चुनाव का मतगणना शांति पूर्वक जारी ,विजयी प्रत्याशियों ने मनाया जश्न 

करगहर/सासाराम/बिहार

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर– प्रखंड के बीसो पैक्स चुनाव का मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में प्रखंड परिसर में बना मतगणना स्थल पर जा रही।जैसे जैसे समय बीता गया धीरे धीरे बीसो पैक्स चुनाव का परिमाण आना शुरू हो गया।मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है।मतगणना केंद्र पर गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्रशासन मुस्तैद दिखी।चुनाव परिणम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक अबीर -गुलाल गुडाकर जीत का जश्न मनाये ,जीते हुए प्रत्याशियों को माला पहेनाकर स्वागत किये। मतगणना में बकसड़ा पैक्स अध्यक्ष सोनाली सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बिरेन्द्र दुबे को 846मत से पराजित किया सोनाली सिंह को कुल मत 869मत मिला जबकि बिरेन्द्र दुबे को 23मत प्राप्त हुआ,शिवन पंचायत अध्यक्ष बिमल उपाध्याय ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार सिंह को 465 मत से पराजित किया विमल उपाध्याय को कुल मत 907 मिला।जबकि संजय कुमार सिंह को 452मत प्राप्त हुआ।यह दो प्रत्याशियों लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष बने।सेमरी पंचायत पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बिजेन्द्र कुमार को 361 मत से पराजित किया।अनिल कुमार सिंह को कुल मत 741मिला जबकि बिजेन्द्र कुमार को 380 मत प्राप्त हुआ।खैरा शहमल पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार को 103मत से पराजित किया संजय कुमार तिवारी को कुल मत 441मिला जबकि अजय कुमार 338 मत प्राप्त हुआ।अकोढ़ी पंचायत अध्यक्ष कुमार आदित्य प्रकाश ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार सिंह को 32मत से पराजित किया।कुमार आदित्य प्रकाश को कुल मत कुल मत 558मिला जबकि मनोज कुमार सिंह 526 मत प्राप्त हुआ,बड़हरी पंचायत पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी मिथलेश सिंह को 7मत से पराजित किया,सत्यनारायण सिंह को कुल मत 587 मिला जबकि मिथलेश सिंह को 580मत प्राप्त हुआ।अभी बाकी पंचायत की मतगणना जारी था।खबर लिखे जाने तक पीपरा समडिहाँ व रूपैठा पंचायत की मतगणना जा रही था।

Related posts

राज्यस्थान यूपी पुलिस की हुई भिड़न्त प्रवासी मजदूरों को जबरन प्रवेश कराना चाहती यूपी पुलिस

admin

विजयी पैक्स अध्यक्षों को दिया गया प्रमाण पत्र

admin

चितौखर बाजार इंग्लिश में पुलिस ने सुबह में एक शव बरामद किया

admin

Leave a Comment