ETV News 24
Other

बेगूसराय में विवाहिता महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बेगूसराय से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय / बिहार
बेगूसराय में एक विवाहित महिला ने अपने गांव के 3 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला बेगूसराय एसपी ऑफिस पहुंच आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला खगड़िया से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव जाने के रास्ते में गांव के ही सुलो यादव समेत तीन बदमाशों ने उसे पहले अगवा कर लिया और फिर खेत में ले जाकर मारपीट की और लूटपाट करते हुए सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आज सुबह जब लोगों की आवाजाही शुरू हुई तब आरोपियों ने धमकी देकर महिला को छोड़ दिया। पीड़ित महिला घर आने के बाद एसपी ऑफिस पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, महिला ने शिकायत की है जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

चोरी के  ट्रैक्टर के साथ  एक बंदी, गिरोह के दूसरे सदस्‍य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

admin

समाजसेवी को विधान परिषद बनाने को लेकर उठने लगी मांग

admin

एसडीओ ने की छापेमारी

admin

Leave a Comment