ETV News 24
Other

केंद्र सरकार की प्राथमिकता में होने से ही बदल रही है बिहार की तस्वीर : नड्डा

  • केंद्र सरकार की प्राथमिकता में होने से ही बदल रही है बिहार की तस्वीर : नड्डा

पटना/बिहार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पर बिहार रहा है और इसी का नतीजा है कि प्रदेश की तस्वीर बदली है। वे पटना में बिहार भाजपा के संस्थापक भीष्म पितामह कहे जाने वाले कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में बिहार रहा है और रहेगा। पहले बिहार की स्थिति कैसी थी यह किसी से छुपी नहीं है लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि पहले पटना से मोतिहारी सड़क मार्ग से जाने में छह से सात घंटे लगा करते थे लेकिन अब तो ढाई घंटे में ही लोग पहुंच जा रहे हैं।

दरभंगा में खुलेगा एम्स की दूसरी शाखा

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत आगे बढ़ रहा है तो बिहार भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। पहले और अब के बिहार में काफी अंतर है। पटना में मेट्रो रेल पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की दूसरी शाखा दरभंगा में बनकर रहेगी। इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बिहार को आठ नए मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। इसी तरह केंद्र प्रायोजित कई योजनाएं चल रही है।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का बढ़ा मान सम्मान

जेपी नड्‌डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भारत की सैन्य शक्ति वर्ष 2014 में कहां थी लेकिन आज सैन्य शक्ति में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि राफेल जैसे लड़ाकू विमान के आ जाने से पाकिस्तान के छक्के छुड़ा देंगे। इसी तरह से उत्तम तकनीक के बुलेट प्रूफ जैकेट भी अब उपलब्ध हैं, जिसे निर्यात भी किया जा रहा है। अब बदलता हुआ भारत सबके समक्ष है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक का कवरेज है। यही है बदला हुआ भारत।

कमजोर वर्गों को आरक्षण देने की हिम्मत नरेंद्र मोदी ने दिखाई

नड्डा ने कहा कि कमजोर वर्गों को आरक्षण देने की जहां हिम्मत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिखाई है वहीं अन्य पिछड़े वर्गों को संवैधानिक दर्जा देने का काम भी किया है। श्री मोदी ने समाज को समरसता दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके करोड़ सदस्य बन गए हैं। सभी सदस्यों का डाटा सुरक्षित है।

इस मौके पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ काम करेगा वह पार्टी में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष श्री नड्डा की चर्चा करते हुए कहा कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पटना महानगर के मंत्री थे और आज इस मुकाम पर पहुंचे, यह भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।

Related posts

पालक का साग खाने से एक परिवार से 9 लोग पागल हो गए

admin

“भुखमरी से तड़प रहे घुमंतू प्रजाति के मददके लिए पहुँची भाजपा जिला मंत्री,कराया राशन मुहैया@Etv News24”

admin

दो लाख रूपए की खातिर पति ने 25 वर्षीया पत्‍नी को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत ससुराल के अन्‍य सदस्‍यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin

Leave a Comment