ETV News 24
Other

सुशासन बाबू के राज में विद्यालयों की पोल खुलती नजर आ रही है

सुपौल से बलराम कुमार की रिपोर्ट


त्रिवेणीगंज/ सुपौल/बिहार

सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकरदहा की है।
बताया जा रहा है की एक तो
शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं आते हैं।
आते भी हैं तो हाजरी बना कर चले जाते हैं।
नाहीं समय से विद्यालय खुलते हैं नाहीं समय से बंद होते हैं।
शिक्षक के मन की बात है।
ये एक दिन की बात नहीं है।
प्रायः विद्यालयों में यही देखने को मिल रहा है।
विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बताया की आज करीब 8 रोज से खाना खाने को नहीं मिला है।
साथ ही विद्यालयों में अंडा फल नहीं देता है।
अंडा तो कभी देता ही नहीं है।
फल कभी कभी देता है।
आज दो शुक्रवार से तो फल भी नहीं दिया है।
सरकार लाख दावे करती है करोडों खर्च भी करते हैं।
लेकिन धरातल पर विद्यालय कुछ और हीं बता रही है।
सिस्टम की पोल खोलती नजर आ रही है।
हेडमास्टर साहेब तो विद्यालय में थे हीं नहीं।
वहीं विद्यालय के एक शिक्षक से पूछा गया की कितने शिक्षक हैं। हेडमास्टर साहेब कहाँ हैं।
खाना क्यों नहीं बना।
तो अपना पल्ला झाड़ते नजर आए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिए।
वहीं एक शिक्षिका से पूछा गया तो उन्होंने बताया की हेडमास्टर साहेब नहीं है।
कहीं गए हैं।
वहीं एक शिक्षक छुट्टी पर है।
लगता है की सिस्टम में छेद है।
अगर कोई अधिकारी जाँच करने पहुँचते तो बहाना बनाकर भ्रमित करने का काम करते हैं।
ये भी हो सकता है की कागज पर सिस्टम चल रही है।
जाँच में पकड़ा गया तो बंद हो जाता होगा।
या मिलीजुली सरकार से चलता होगा।
जाँच का भी विषय बनता है।
जबकी विद्यालय में बच्चों का दाखिला करीब 3 सौ से ऊपर है।
वहीं करीब 50 से 60 बच्चे विद्यालय में नजर आए।
कुछ दिन पहले एक सात साल का बच्चा नीतीश बाबू के सभा में अपना वक्तव्य रखा था की में जब बड़ा होकर गलती से भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन गया तो पहले शिक्षा में सुधार करूँगा।
बच्चों की बात सुनकर मुख्यमंत्री जी मुस्कुरा रहे थे।
जब देश के बच्चे शिक्षा के बारे में ऐसे सोचते हैं।
हमारे राज्य के मुख्यमंत्री जी क्या सोचते होंगें।
अब देखना दिलचस्प होगा की हमारे सुशासन बाबू के राज में क्या कार्यवाही होती है।
कब तक शिक्षा में सुधार आती है।
वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से फोन पर सम्पर्क करने पर कार्यवाही बात बताई है।
विरोध करते विद्यालय के बच्चे

Related posts

पंचायत सरकार भवन में सभी तरह के होंगे कार्य , लोगों को किसी भी कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

admin

लॉक डाउन का दुसरा पक्ष: प्रदूषण कम होने से तापमान नियंत्रित

admin

गोला सब्जी बाजार रोहतास स्टेडियम में हुई स्थानांतरित

admin

Leave a Comment