ETV News 24
Other

थानाध्यक्ष के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

करगहर/सासाराम/बिहार

संवाददाता–मो०शमशाद आलम

करगहर — स्थानीय थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के तबादला के उपरांत थाना परिसर में रविवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसमे थाना क्षेत्र के बुध्दिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने पूर्व थानाध्यक्ष को फूल माला एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा की ग्यारह माह मैं करगहर थाना में थानाध्यक्ष पद पर रह कर बिना भेदभाव से सेवा की हूँ। उन्होंने कहा की मैं इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता का भी अहम शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा पुलिस के कार्यों में सहयोग दिया।अपने कार्यकाल में कभी किसी भी जाति या मजहब का भेदभाव नहीं की,हमेशा अन्याय करने वालों के खिलाफ कारवाई की हूँ।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया कहा की शायद मेरे अच्छे कार्य का ही परिणाम है कि आप लोगों का यह प्यार मिला है।प्रखंड के पूर्व प्रमुख बिजेंद्र सिंह यादव,मुखिया संघ के अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह मुखिया प्रतिनिधि लालबाबू कुमार ,नेहरू युवा कल्ब के प्रखंड अध्यक्ष बच्चा यादव ने कहा कि राकेश कुमार सिंह के आने के बाद जिस प्रकार थाना क्षेत्र में कार्य की हैं,यह एक मिसाल है।राकेश कुमार सिंह का आज इस थाना से तबादला तो जरूर हुआ है लेकिन हमेशा यहाँ के हमलोगों के दिल में रहेगें। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो कार्य किया है वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है,। लोगों ने कहा कि अपने नए जगह पर भी अपना नाम रौशन करें और कानून व्यवस्था को मजबूत रखें।जिस बिदाई समारोह की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह व संचालन महेन्द्र गुप्ता ने की ।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो०असलम ,अंचलाधिकारी सुरजेश्वर श्रीवास्तव,रोहतास थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह ,प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र राम, एसआई धनन्जय कुमार, राज कुमार, राम कुमार सिंह,एएसआई राम अवतार कुमार ,एएसआई बच्चा यादव ,एएसआई प्रमोद कुमार,पूर्व मुखिया अनिल कुमार राय,मुखिया सरोज कुमार , बीडीसी प्रतिनिधि बीरेंद्र लाल,फेकु सेठ ,जगनारायण गुप्ता, सहित आदि जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Related posts

संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत ।

ETV NEWS 24

पंचायत मे लगाया गया किसान चौपाल

ETV NEWS 24

किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने -मनीष चौबे

admin

Leave a Comment