ETV News 24
Other

बेगूसराय के सांस्कृतिक धरोहर थे कीर्तन सम्राट:अमिय कश्यप


बेगूसराय/बिहार
कीर्तन सम्राट स्व.बिंदेश्वरी सिंह बेगूसराय के ऐसे सांस्कृतिक धरोहर थे जिन्होंने विषय कीर्तन के माध्यम से देश दुनिया में बेगूसराय को गौरवांवित किया।हमें अपनी ऐसी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व है, जिन्होंने बेगूसराय को सांस्कृतिक राजधानी बनाने की बुनियाद डाली।हम अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन को आत्मसात कर ही स्वर्णिम भविष्य की कल्पना को साकार कर सकते हैं।ये बातें बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह हिंदी, भोजपुरी एवम मैथिली फिल्मों के चर्चित अभिनेता अमिय कश्यप ने कीर्तन सम्राट स्व. बिंदेश्वरी सिंह की 23 वीं पुण्यस्मृति दिवस पर आयोजित “कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी सिंह कला रत्न सम्मान समारोह” को संबोधित करते हुए शुक्रवार को हवासपुर गाँव में कही।कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफ़िर, अमिय कश्यप, जदयू नेत्री क्रांति कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से किया।

अध्यक्षता मानकी संगीत कला केंद्र के निदेशक अजय अनंत एवम संचालन बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के जिला संयोजक राकेश कुमार महंथ ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में चाँद मुसाफ़िर ने कहा कि कीर्तन सम्राट के चरित्र, व्यक्तित्व व कृतित्व से आज के सांस्कृतिक सेवकों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।उक्त अवसर पर मुंबई से पहुँचे दो दर्जन हिंदी, भोजपुरी एवम मैथिली फिल्मों के सुप्रसिद्ध अभिनेता एस. सी. मिश्रा जी, प्रसिद्ध संगीत कलाकार चंद्रप्रकाश झा, बॉलीवुड एक्टर विवेकानंद झा, साहित्यकार सत्यसंध भारद्वाज, उदीयमान कवि सरोज कुमार चौधरी, कुमार अमरेश, मोहन मुरारी झा, बालेश्वर शर्मा, अनिल अग्निहोत्री, पंकज पराशर, संजीव पहलवान आदि कलाकारों को सम्मानित किया गया।मौके पर सिने अभिनेता रंजीत गुप्त, शिक्षक रंजय कुमार, मनोज कुमार, अनुराग कुमार आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कीर्तन सम्राट से जुड़े कई रौचक संस्मरण सुना श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

Related posts

समस्तीपुर जिला के मालीनगर में दिनदहारे डकैती के दौरान लूटने में असफल होने पर घर पर किया बमबाजी,एक घायल

admin

जहानाबाद में क्वारेंटाइन की जांच करने गई प्रशासन और पुलिस टीम पर हमला।.

admin

“करगहर में ब्रह्म स्थान के जगह को लेकर हिंसक झड़प में दस जख्मी ,आठ रेफर@Etv News 24”

admin

Leave a Comment