ETV News 24
Other

इंटरमीडिएट की छात्रा की सर्पदंश से हुई मौत

करगहर / सासाराम / बिहार

करगहर —प्रखंड क्षेत्र के शहर मेदनी गांव में सर्पदंश से 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। मृतक मदन दुबे की पुत्री आकांक्षा कुमारी बताई जा रही है जो करगहर के सूबेदार सिंह कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि घर पर कुछ मेहमान आये थे तो खाना खिलाने के लिए वह घर के अंदर कमरे मे झोला से बर्तन निकाल रही थी। इसी दौरान उसी झोला में छिपा सांप ने डंस लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद इलाज हेतु उसे निजी क्लिनिक में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया। वही मौके पर पहुची भाजपा महिला पराकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलबासो पाण्डेय ने परिजनों को संतावना दी।

Related posts

चोरी के  ट्रैक्टर के साथ  एक बंदी, गिरोह के दूसरे सदस्‍य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी

admin

रोहतास जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव 7 मरीजों में से 4 का उपचार जमुहार के नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में किया जा रहा है

admin

कला कानून को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का पुतला जलाया

admin

Leave a Comment